{"_id":"926504b61beea2ba19fa5f011eabbc98","slug":"crime-news-hindi-news-1000","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आदेश के बाद भी चोरी की घटनाओं को रोक लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। चोर नित नए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब चोरों ने अधिवक्ता के बंद मकान को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व बंदूक की कारतूस चुरा ले गए।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी अधिवक्ता श्यामनारायण पांडेय 23 जनवरी को किसी काम से लखनऊ गए थे। घर पर ताला बंद था। बुधवार की रात वह लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा पाया। यह देख वह सन्न रह गए। भीतर घुसे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी व संदूक तोड़कर तीन अंगूठी, तीन चेन, चांदी की पायल, करधन, बिछिया, 29 हजार नगद व लाइसेंसी बंदूक की 23 कारतूस गायब थी।
उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के काफी देर बाद कुछ सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन के बाद चले गए। हालांकि पुलिस ने गुरुवार को अधिवक्ताओं के बवाल से बचने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर ली। अधिवक्ता ने मोहल्ले के ही मोनू मौर्या, गोपाल पाठक व उनके साथियों पर शंका जताई है। पुलिस उनकी खोजबीन के बजाय केवल औपचारिकता ही निभा रही है। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।