फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, फायरिंग करते भागे

Tue, 07 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
नगर कोतवाली के सरायसागर गांव में चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। लोगों से बचने के लिए चोर फायरिंग करते हुए नदी की ओर भाग निकले। खोजबीन में निकले ग्रामीणों के हाथ चोरों की बाइक और मोबाइल लग गया। जिसे क्षतिग्रस्त करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की तहरीर पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सरायसागर निवासी राम सिंह, प्रेमचंद्र सिंह व फूलचंद्र सिंह का घर सटा हुआ है। सोमवार की रात चोर मकान के पीछे से फूलचंद्र के घर में घुसने लगे।

 अचानक आहट पाकर लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग लाठी-डंडा टार्च लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की घेराबंदी का एहसास होने पर चोर फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन चोर अंधेरा होने के कारण नदी की ओर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण उनकी खोजबीन करते हुए बाग की ओर पहुंचे। जहां बांस की कोठ के करीब कपड़े से ढकी एक बाइक खड़ी थी। डिग्गी में मोबाइल भी मिला। चोरों की बाइक समझकर ग्रामीणों ने उसे पल भर में ही चकनाचूर कर दिए। सूचना मिलने पर भुपियामऊ चौकी की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बाइक समेत दूसरे सामान पुलिस के हवाले कर दिए। इस मामले में रामसिंह, प्रेमचंद्र सिंह व फूलचंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि बरामद बाइक के स्वामी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed