फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

बकरी के विवाद में बवाल, युवक को गोली मारी

Tue, 07 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
थाना क्षेत्र के संडौरा गांव में मंगलवार को बकरियों द्वारा महुए की कोइयां खाने के विवाद को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग से एक युवक को गोली लग गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आईं। तीन लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी उमाकांत तिवारी मंगलवार की सुबह अपनी बाग की ओर गए थे। वहां सरोज बस्ती के लोगों की बकरियां महुए के पेड़ के नीचे गिरी कोइयां खा रही थीं। उमाकांत ने आसपास के लोगों से पूछा कि बकरियां किसकी हैं। किसी ने जवाब नहीं दिया। इससे नाराज उमाकांत एक बकरी पकड़कर अपने घर ले आए। आरोप है कि कुछ देर बाद सरोज बस्ती के रहने वाले रामअंजोर कई लोगों के साथ आए और जबरन बकरी खोलकर ले जाने लगे। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। शोरशराबा सुनकर दीपक तिवारी (16) पुत्र राजीव तिवारी और पीतू पांडेय (19) पुत्र दुर्गेश पांडेय दौड़े। दलित बस्ती के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। परिवार के लोगों के दौड़ने पर दलित बस्ती के लोग बकरी लेकर भाग निकले। इसके बार वे लोग वहां से लौटने के बाद बस्ती के करीब रहने वाली पार्वती देवी (65) पत्नी दुर्गेश के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


पार्वती के घर पर हमले की खबर मिलते ही उमाकांत के परिजन भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। वहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। भीड़ के बीच से ही फायरिंग होने लगी। अचानक एक गोली रामअंजोर (45) को जा लगी। यह देख भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके की ओर भागी। मारपीट और गोली लगने से घायल दोनों पक्ष थाने पहुंचे। वहां से सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। गोली लगने से घायल रामअंजोर पुत्र बलिकरन, हरीलाल (48) व दूसरे पक्ष के दीपक तिवारी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल दिनेश सरोज (28), सीता देवी उर्फ नर्मदा (40) पत्नी रामअंजोर, लक्ष्मी (12), अंजली (16) पुत्री हरीलाल, पीतू (19) पुत्र दुर्गेश पांडेय, पार्वती (65) पत्नी दुर्गेश, सूर्यकांत (32),डब्लू (30) व चंद्रकेश उर्फ पिंटू का इलाज हो रहा है। मौके पर पहुंचे थानेदार बलिराम मिश्र ने मारपीट करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस के साथ पीएसी लगा दी गई है। एसओ ने बताया कि हालात काबू में हैं। दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed