फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

रानीगंज में भांग विक्रेता को गोली मारी

Wed, 01 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
बुधवार देर रात दुर्गागंज से घर जा रहे भांग विक्रेता को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर फरार हो गए। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के मोथरी गांव निवासी लवकेश यादव (28) पुत्र शंभूनाथ का दुर्गागंज बाजार में भांग का ठेका है। बुुधवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंदकर घर जा रहा था। मोथरी गांव के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से लवकेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। आननफानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed