{"_id":"03121e82837a399fa328bf9c4a4d2785","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जीआरपी के सिपाही की चोरी गई इंसास राइफल कोहंड़ौर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी जीआरपी के सिपाही की चोरी गई इंसास राइफल कोहंड़ौर से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जीआरपी के सिपाही की वीएल पैसेंजर ट्रेन से चुराई गई इंसास राइफल कोहंड़ौर से बरामद हुई है। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी युवक राइफल फेंककर भाग निकला। उसे दबोचने के लिए पुलिस ने गांव में डेरा डाल रखा है। युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राइफल व सात कारतूस अपने कब्जे में ले लिया। इधर, खबर मिलने पर जंघई चौकी प्रभारी इंसाफ राइफल की जांच करने प्रतापगढ़ पहुंचे।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे कोलाहल के लोगों ने बुधवार को गांव के रामपूजन मिश्रा पुत्र कुंज बिहारी मिश्रा के हाथ में इंसास राइफल देखी। उसके हाथ में राइफल देख लोग दंग रह गए। वह पूरे गांव में राइफल लेकर अपना रौब गांठ रहा था। ग्रामीणों को शंका हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी कोहंड़ौर पुलिस को दी। सरकारी राइफल युवक के पास होने की खबर पर कोहंड़ौर एसओ सरवन कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे। युवक राइफल लेकर भागने लगा। करीब आधे किमी दूर वह राइफल बांस की कोठ में फेंककर भाग निकला।
पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन दबोचने में कामयाब नहीं हुई। इसके बाद पुलिस राइफल लेकर थाने लौट आई। इंसास राइफल मिलने की जानकारी पर सीओ सिटी एमपी सलोनिया थाने पहुंचे। आला अधिकारियों को इंसास राइफल व सात कारतूस बरामद होने की जानकारी देने के बाद उसे अपने कब्जे में लेकर वह पुलिस कार्यालय आ गए। इस मामले में एसओ ने रामपूजन मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ के निदेश पर पुलिसकर्मी गांव में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
कोहंड़ौर थाने में इंसास राइफल बरामद होने की खबर मिलने पर जंघई चौकी प्रभारी विनीत पाठक शाम को जनपद पहुंचे। वह राइफल की छानबीन करने के लिए एसओ जीआरपी भूपेंद्र सिंह को साथ लेकर कोहंड़ौर थाने पहुंचे। उन्होंने बरामद राइफल चेक करने के बाद बताया कि 29 जून को वीएल पैसेंजर ट्रेन में स्कार्ट कर रहे वाराणसी जीआरपी के सिपाही राजेंद्र प्रसाद की राइफल गायब हुई थी। सेवापुरी स्टेशन के करीब सिपाही की राइफल चुराकर युवक भाग निकला था। इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।