{"_id":"337ab6f1e86b1dbb7033dc8bb0d6116f","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान से तमंचाधारी बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ जवान से तमंचाधारी बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से परिवार के साथ घर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान को बदमाशों ने तमंचे की नाेंक पर लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। पास में मौजूद आभूषण व नगदी भी लूट ले गए। सूचना के घंटों बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। कंधई थाना क्षेत्र के सराय नांनकर निवासी आलोक तिवारी सीआरपीएफ जवान हैं। उनकी तैनाती कश्मीर में है। इन दिनों वह छुट्टी आए हुए हैं। गुरुवार को वह पत्नी पूजा, पिता विजय नारायण व बड़े भाई वरुण के साथ अपनी ससुराल नीभापुर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
शाम को कार से घर लौट रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुरअधारगंज गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा शटाकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाश उनकी पत्नी से आभूषण छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया और जवान सहित भाई व पिता की पिटाई कर दी। दो चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, मोबाइल व डेढ़ हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर घंटों बाद पहुंची।