फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

सेना के जवान को टप्पेबाज ने बनाया शिकार

Tue, 23 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
पंजाब नेशनल बैंक के भीतर से मंगलवार को एक सैनिक के एक लाख रुपये गायब हो गए। टप्पेबाज ने मदद करने के बहाने उसे चूना लगा दिया। बाद में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परेशान फौजी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बैंककर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे केशवराय निवासी अरविंद कुमार सिंह सेना में है। वह मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा। उसने अपनी मां मुन्नी देवी के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले। इसके बाद सहायक मैनेजर से रुपये अपने खाते में जमा करने की बाबत जानकारी ली। पास बैठे व्यक्ति ने उससे बातचीत करते हुए कहा कि वह बैंक का कर्मचारी है। रुपये जमा करने में वह उसकी मदद कर सकता है। उसने बताया कि एक लाख रुपये का फार्म भरकर पीछे काउंटर से कैशियर के पास जमा हो जाएगा। उसके झांसे में आकर अरविंद ने फार्म और एक लाख रुपये कैशियर के पीछे काउंटर पर रख दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उस व्यक्ति ने अरविंद को पासबुक की छायाप्रति कराने के लिए भेज दिया। वापस आने पर फिर से पचास-पचास हजार रुपये का फार्म भरने के लिए कहा। इसी दौरान वह व्यक्ति गायब हो गया। अरविंद कैशियर के पास एक लाख रुपये का फार्म जमा करने पहुंचा तो रुपये गायब मिले। इससे वह परेशान हो गया। उसने मदद के बहाने झांसा देने वाले की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से उसके एक लाख रुपये गायब हुए हैं। बैंक मैनेजर को भी मामले से अवगत कराया गया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी मैनेजर नहीं आए तो परेशान फौजी ने घटना की शिकायत पुलिस से की। इस बाबत शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। बैंक के सीसीटीवी में उस व्यक्ति की तस्वीर कैद है। बैंककर्मियों से भी पूछताछ होगी। इस बाबत बैंक मैनेजर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed