{"_id":"fa641fd06c64ee433efa3ea647c76442","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी करेंगे दरोगा ज्ञानेंद्र की करतूतों की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी करेंगे दरोगा ज्ञानेंद्र की करतूतों की जांच
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह की करतूतों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी करेंगे। उसने विभाग में भी दूसरी शादी का कोई ब्योरा नहीं दिया है। शनिवार को पट्टी सर्किल में पुलिसकर्मी उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इससे पुलिसकर्मियों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
बता दें कि जनपद चित्रकूट के रहने वाले दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह ने कानपुर में तैनाती के दौरान काकादेव थाना क्षेत्र की ईशा सचान से झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी। हकीकत सामने आने पर ईशा व ज्ञानेंद्र के बीच विवाद होने लगा। गत दिनों ईशा के घर पंचायत के बाद उसे लेकर ज्ञानेंद्र मां कूष्मांडा का दर्शन कराने की बात कहते हुए निकल गया। शुक्रवार को कौशाम्बी में ईशा की सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद ज्ञानेंद्र के खिलाफ दर्ज मुकदमे को कौशांबी पुलिस ने कानपुर स्थानांतरित कर दिया।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह को दूसरी बीवी की हत्या के आरोप में पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने शुक्रवार की शाम निलंबित कर दिया। एसपी ने ज्ञानेंद्र सिंह के अभिलेखों की जांच कराई। शनिवार को एसपी ने निलंबित दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह के दो शादी करने की बात को लेकर विभागीय जांच शुरू करा दी। इस मामले की जांच एएसपी पूर्वी करेंगे। दरोगा को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर हर थाने और चौकी पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एसपी के आदेश पर पट्टी सर्किल के संभावित स्थलों पर उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों को भेजा गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दूसरी बीवी की हत्या के आरोपी निलंबित दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह ने भले ही अपना मोबाइल बंद किया हो, लेकिन वह जनपद में अपने साथियों से बातचीत कर रहा है। सूत्रों की मानें तो वह साथी पुलिसकर्मियों के संपर्क में है। वह सफाई दे रहा है कि उसने घटना को अंजाम नहीं दिया है, लेकिन यह बताने से बच रहा है कि वह मौजूदा समय में कहां है।