{"_id":"ce1757c950ddf0a395d9ccdbe2f06880","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में बंगाली डाक्टर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में बंगाली डाक्टर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में रहने वाले बंगाली चिकित्सक का शव रविवार की सुबह कमरे में लटकता मिला। बगल के कमरे में सो रही पत्नी को उसकी मौत की भनक तक नहीं लग सकी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पश्चिम बंगाल का रहने वाला प्रशांत कुमार साहा (35) करीब 16 वर्ष पहले अजगरा बाजार में आकर लोगों का इलाज करने लगा। वह बाजार के बचई सिंह के आवास को किराए पर लेकर रहता था। धीरे-धीरे उसकी लोगों में पैठ बन गई। उसकी वर्ष 2009 में दीपिका साहा से शादी हुई थी।
शनिवार की रात प्रशांत साहा परिजनों के साथ सो रहा था। रविवार की सुबह उसकी पत्नी दीपिका साहा उठी तो चीखने लगी। बगल के कमरे में साड़ी से पति की लाश लटकती देख वह सन्न रह गई। बताया जाता है दीपिका ने फांसी पर लटक रहे पति के शव को अकेले ही नीचे उतारा। उसका रोना बिलखना सुन आसपास के लोग पहुंच गए। बगल के कमरे में सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सच सामने आएगा।