फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी-फर्से से हमला, तड़तड़ाईं गोलियां

Thu, 14 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी-फर्से से हुए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। गुरुवार को दिन में ढाई बजे गांव के सुरेंद्र सिंह के द्वारा दायर किए गए मुकदमे के तहत कोर्ट के आदेश पर एक विवादित मकान के रकबे की नापजोख हो रही थी। तहसील के चार लेखपाल व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने जैसे ही नाप जोखशुरू की कि विपक्षी गांव के अनंत बहादुर सिंह ने विरोध शुरू कर दिया। इस बात को लेकर सुरेंद्र सिंह व अनंत बहादुर के बीच नोकझाेंक होने लगी।
विज्ञापन


घायल सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि संजय सिंह तथा लल्लन सिंह ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी-फर्से से हमला बोल दिया। आरोपी सत्यांशु सिंह तथा भारत सिंह व भुल्लन सिंह ने भी सुरेंद्र की घेराबंदी कर फर्से से वार शुरू कर दिया। सुरेंद्र की चीखपुकार पर उसका छोटा भाई महेंद्र बचाव के लिए दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस बीच कई राउंड फायरिंग भी की गई। मारपीट व फायरिंग देख वहां मौजूद राजस्वकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पाकर आननफानन में कोतवाल सभाजीत मिश्र भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



 इधर परिजन गंभीर रूप से घायल लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा सीएचसी में घायलों का इलाज तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी सीताराम ने भी कोतवाल से घटना की जानकारी हासिल की। घायलों की ओर से जानलेवा हमले तथा हत्या के प्रयास की तहरीर दी गई है। इस बाबत कोतवाल सभाजीत मिश्र का कहना है तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed