{"_id":"af0ca73f8343e487934c8b388db0c16d","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक का कैश छीनने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचालक का कैश छीनने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में अराजकतत्वों ने मंगलवार को परिचालक की पिटाई कर कैश भरा बैग छीनने का प्रयास किया। यात्रियों के विरोध के चलते बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। लखनऊ जिले के आलमबाग की रोडवेज बस मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे मुख्यालय स्थित डिपो आ रही थी। अभी वह सिटी से आगे बढ़ी थी कि तीन युवकों ने हाथ दिखाकर रुकवा लिया। परिचालक ने दरवाजा खोलकर अंदर आने का इशारा किया।
अभी बस चली भी नहीं थी कि दो युवक चालक से कैश भरा बैग छीनने लगे। परिचालक मनोज श्रीवास्तव के नहीं देने पर तीनों बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। यात्रियों का विरोध देखकर बदमाश भाग निकले। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री सुरेश चंद्र पाण्डेय ने कहा है कि अगर पुलिस ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।