फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

किशोरी को अगवा कर रेप, वीडियो क्लिप भी बनाई

Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
लघुशंका करने के लिए घर से निकली किशोरी को पड़ोस के ही दो युवकों ने अगवा कर रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र की एक किशोरी लघुशंका के लिए तीन अगस्त की रात घर से निकली थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसके पड़ोसी महेश कुमार गुप्ता पुत्र श्यामलाल व मुलायम पटेल पुत्र श्रीनाथ ने उसे अगवा कर लिया। वह उसे धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। घर पहुंचने पर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दूसरे दिन आसपास के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर दे दी। गुरुवार को बाघराय पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed