फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

पंचायत ने 25 हजार में तय कर दिया इज्जत का सौदा

Wed, 15 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं में पंचायतों के शर्मनाक फैसले अब भी आ रहे हैं। प्रतापगढ़ के अंतू इलाके में एक पंचायत ने अपहरण और रेप की शिकार बनी छात्रा की इज्जत की कीमत 25 हजार रुपये आंकी है। पंचायत का फरमान है कि आरोपी के परिवार वाले यह रकम पीड़ित छात्रा को देंगे और मामला रफा -दफा हो जाएगा। गांववालों का इतना दबाव है कि पीड़ित परिवार ने भी पंचायत का यह तुगलकी फरमान मान लिया है। इधर, पुलिस भी जानकारी होते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठे रही।
विज्ञापन


अंतू इलाके में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा को 28 जून को गांव के ही दो युवक अगवा कर ले गए थे। दो जुलाई को वह किसी तरह उन दोनों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने बताया कि उसे उरई जिले में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां उसके साथ दुराचार किया गया। आरोप है कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा तो लिख लिया मगर आरोपियों का ही पक्ष लिया और पीड़िता को परेशान किया। इस जघन्य कृत्य के लिए छात्रा को ही फटकार लगाई। यह मामला जब गांव की पंचायत के पास पहुंचा तो उसने और भी शर्मनाक हरकत कर डाली। पंचायत ने फरमान सुनाया कि अपहरण और रेप करने वाले दोनों युवकों से छात्रा को 25 हजार रुपये दिलवाकर उन्हें माफ कर दिया जाए। पुलिस से निराश पीड़ित छात्रा के घरवाले पंचायत का फैसला मानने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


पुलिस की भूमिका भी इस मामले में कम शर्मनाक नहीं रही। अपहरण और रेप की शिकार छात्रा का पुलिस ने मेडिकल टेस्ट तक नहीं कराया। इस मसले पर जब सवाल उठे तो एसओ अंतू रामनरेश यादव ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों के बीच सुलह और पंचायत के फैसले की जानकारी नहीं है। अब जाकर उन्होंने छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed