{"_id":"578fc17a4f1c1bb52ac4b60b","slug":"crime-in-naubasta","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौबस्ता में बछड़े की मौत पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौबस्ता में बछड़े की मौत पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के नौबस्ता गांव में खेत में घुसे एक बछड़े पर कुछ लोगों ने बल्लम व लाठी से हमला कर मार डाला। इसे लेकर गांव में बवाल हो गया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी व नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में आरोपी प्रधानपति समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नौबस्ता गांव में बुधवार की सुबह असलम के खेत में घुमंतू बछड़ा घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो असलम ने उसे लाठी से मारकर भगा दिया। बछड़ा कुछ देर बाद प्रधानपति फैज अली के खेत में घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बछड़े को भगाने के दौरान प्रधानपति ने उस पर सरिया व बल्लम से कई वार किए। जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बछड़े की मौत के बाद ग्रामीण जुटने शुरू हो गए। वे बछड़े की मौत लेकर आक्रोशित हो उठे और कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानपति के हमले से बछडे़ की मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी शशी शेखर दीक्षित और नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद अधिकारियों ने बछड़े के शव को पीएम के लिए भेज दिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रधानपति फैज अली व असलम ने बछड़े पर हमला किया था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।