{"_id":"573617f84f1c1b816b919be6","slug":"crime-in-manikpur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 साल से धमकाकर करता रहा यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
26 साल से धमकाकर करता रहा यौन शोषण
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर थाना क्षेत्र की 42 वर्ष की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 26 साल डरा धमकाकर यौन शोषण किया जा रहा था। वह जब भी उसके पास जाने से इनकार करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने सीओ से शिकायत कर सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 42 वर्षीय महिला का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति 26 साल से डरा धमकाकर उसका यौन शोषण कर रहा है। जब भी वह इसका विरोध करती है उसके बच्चों और पति को मारने की धमकी दी जाती है। इधर बीच वह इसको लेकर काफी परेशान रही। उसने बताया कि एक बार सरे बाजार उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया गया। यही नहीं वह उसके घर तक पहुंचकर भी धमकाता रहता है।
उसका कहना है कि आरोपी इतना दबंग है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता। किसी से शिकायत करने पर भी वह जान से मारने की धमकी देता रहता है। परेशानी बढ़ जाने पर उसने किसी तरह से तहसील पहुंचकर सीओ को तहरीर दी। सीओ असित श्रीवास्तव ने उसका बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।