{"_id":"5775690b4f1c1b747179ab7c","slug":"crime-in-devsara-bajar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने तोड़ दी अंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने तोड़ दी अंबेडकर की प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
देवसरा इलाके के तीबीपुर गांव में खेत में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बसपाइयों ने भी विरोध जताया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व थानाध्यक्ष समेत प्रशासनिक अमला पहुंचा और दोपहर बाद रिपोर्ट दर्ज करने के साथ नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया गया।
देवसरा इलाके में तीबीपुर गांव में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खेत में लगाई गई है। बुधवार रात में कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी पर वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम कपिलदेव यादव, तहसीलदार महेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा बालकृष्ण शुक्ल फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। बाद में बसपा के जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम, पट्टी अध्यक्ष डा. शोभनाथ गौतम, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमन , हरीलाल गौतम, राज कुमार सरोज समेत तमाम कार्यकर्ता वहां हंगामा करने लगे। प्रशासन ने किसी तरह समझाकर नई मूर्ति लगवाने तथा इस मामले में रामसमुझ की तहरीर पर मूर्ति तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कर करने का आश्वासन दिया। जिससे लोगों की नाराजगी दूर हो सकी। शाम चार बजे करीब थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिमा लगवाई गई। तब जाकर लोग वहां से हटे।