{"_id":"5762ddbe4f1c1b4d1f11daa8","slug":"crime-in-devsara","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार के लिए महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हजार के लिए महिला को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर में दो हजार रुपये के लिए दंपति को लाठी डंडे से जमकर पीटा। जिससे महिला की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि पिटाई के दौरान महिला के जेवरात भी हत्यारोपी लूट ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीप में रख लिया। जिसे लेकर ग्रामीणों व पुलिस से छीनाझपटी भी हुई। देईडीह धौरहरा निवासी अशोक कुमार (38) ने अपने पड़ोसी राहुल कुमार को दो वर्ष पहले दो हजार रुपया उधार दिया था। जिसका तगादा अक्सर अशोक उससे किया करता था। बुधवार की शाम राहुल से रुपये मांगने गए अशोक से हाथापाई हो गई थी। गुुरुवार दोपहर बाद अशोक अपनी पत्नी क्रांति देवी (35) को लेकर बाइक से रिश्तेदारी बंधवा बाजार जा रहा था। सलाहपुर के करीब पहले ही राहुल कई लोगों के साथ बैठा था। सभी के हाथ में लाठी डंडे थे। करीब पहुंचते ही राहुल ने बाइक आगे आकर रोक लिया।
इसके बाद लोग उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिए। पति को मार खाता देख पत्नी क्रांति उसे बचाने के लिए पति के ऊपर गिर पड़ी। हमलावरों को तब भी उस पर रहम नहीं आया और वे दोनों को पीटते रहे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब जाकर हमलावर उन्हें छोड़कर भागे। गंभीर रूप से घायल क्रांति व अशोक को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने क्रांति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्रांति का शव कब्जे में लेकर पुलिस जीप में रखवा लिया। यह देख परिजनों संग ग्रामीणों ने पुलिस की जीप घेर ली और शव छीनने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों का उग्र रूप देख भयभीत पुलिस ने महिला के शव को मर्चरी भेज दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। दंपति पर हमला करने वालों में राहुल, गुड्डू, रामचंदर व एक अन्य का नाम सामने आ रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।