{"_id":"47e4b185232070ca64fb83001d5c086c","slug":"crime-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा टैक्स नहीं देने पर व्यापारी को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडा टैक्स नहीं देने पर व्यापारी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। लालगंज इलाके के सगरासुन्दरपुर बाजार में पचास हजार रुपये गुंडा टैक्स देने से इंकार करने पर व्यापारी को दबंगों ने लात-घूसों से पीटा। पिटाई से व्यापारी जख्मी हो गया।
हद तो ये रही कि पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। सगरासुन्दरपुर बाजार निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने बाजार में ही सरिया और सीमेंट की दुकान खोल रखी है। संतोष अपने खेत से मिट्टी निकालकर दुकान के सामने डलवा रहा था। क्षेत्र के दबंगों ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर को रोक कर जबरन मिट्टी गिरवा दी।
इसकी सूचना जब व्यापारी को मिली तो वह कारण पूछने पहुंच गया। दबंगों ने पहले पचास हजार रुपये मांगे, नहीं देेने पर लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी जब कोतवाली तहरीर देने गया तो वहां दबंग पहले से पुहंच कर उल्टा आरोप व्यापारी पर मढ़ने लगे। लालगंज पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय व्यापारी को डांट कर भगा दिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी दी। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।