फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

बच्चों की नादानी से कार खाई में गिरी

Tue, 12 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
नगर के बाईपास पर अबोध बच्चों की नादानी से एक कार खाई में जा गिरी। इस दौरान इस कार से एक बाइक सवार जख्मी हो गया। साथ ही कार में बैठे दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगर के बाईपास पर आनंद शुक्ल की आनंद डिजीटल के नाम से दुकान है। वह अपने बच्चे खुशी (6) व राजू (4) के साथ दोपहर में कहीं से आए। अपनी कार को चालू छोड़कर घर के भीतर किसी काम से चले गए। उन्हाेंने कार की एसी भी चला रखी थी। इस कार में बैठे बच्चों में से किसी ने गियर लीवर दबा दिया।
विज्ञापन



 जिससे स्टार्ट कार चल पड़ी और सामने से आ रहे बाइक सवार मनोज चतुर्वेदी निवासी पृथ्वीगंज बाजार की बाइक को रौंदती हुई बीस फिट खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार के अलावा दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से इन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed