{"_id":"e2687f9868a003efc5189ea23261b623","slug":"crime-hindi-news-563","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जेवर-नगदी ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से जेवर-नगदी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में चोरों ने एक घर से जेवर और नगदी उड़ा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के फूलचंद्र पुत्र रामबरन का छप्पर का आवास है। इनकी बहन की शादी 25 मई को है। विवाह नजदीक होने के चलते परिजनों ने गहने और कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी थी।
पीड़ित के अनुसार, बहन को देने के लिए उसने करीब डेढ़ लाख के गहने खरीदे थे। रविवार रात चोर उसके घर में घुस गए। बक्शे और अटैची को लेकर फरार हो गए। सुबह परिजन छप्पर में पीछे से रोशनी आते देख घबर गए। देखा कि सारे सामान गायब थे। घर से कुछ दूर टूटे बक्से और अटैची मिली। पीड़ित के मुताबिक उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये और तकरीबन डेढ़ लाख के जेवर गायब थे।
महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि वह 20 अप्रैल की शाम घर से कुछ दूर स्थित खेत गई हुई थी। वहां गांव के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर पर लोगों ने उसकी जान बचाई। पीड़ित उलाहना देने युवक के घर पहुंची। इस पर युवक के परिजनों ने उसे फटकार कर भगा दिया। थाने पर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। विवाहिता ने शिकायत डीएम से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।