फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

दुल्हन को सरे आम रूसवा कर पति ने दी जान

Sun, 26 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन पहले आई दुल्हन को उसके पति ने सरेआम रूसवा कर अपनी जान दे दी। मरने वाले युवक ने मकान की तीसरी मंजिल की दीवार पर काली स्याही से लिख रखा था कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर है। जिसके कारण वह अपनी जान दे रहा है। मृतक अपने मां बाप की इकलौती संतान था। उसके फांसी लगाने की सूचना पर पड़ोसी जनपद जौनपुर के थाना सुजानगंज की पुलिस शव को पीएम के लिए ले गई।
विज्ञापन


पृथ्वीगंज बाजार से जनपद जौनपुर की सीमा लगी है। यहां के गांव बाभनपुर निवासी राम तिवारी मुंबई समेत अन्य बड़े महानगरों में सिक्योरिटी का काम करते हैं। उनका इकलौता पुत्र विपिन भी उनके काम में सहयोग करता था। बीते 14 नवंबर को उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन मायके चली गई। 23 अप्रैल को दुल्हन दोबारा ससुराल आई। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बताते हैं कि रविवार की भोर में विपिन उठकर मकान की तीसरी मंजिल पर चला गया। वहां दीवार पर उसने काली स्याही से लिखा कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। फिर ग्रील पर धोती से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जब लोगों की निगाह उसके लटकते शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। घरवाले रोने-पीटने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव उतारकर ले गई। सूचना पर पिता गांव के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि मृतक के सुसाइड नोट को पुलिस ने पानी डालकर धुलवा दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed