{"_id":"a816619ae5c5cf7a9297b7e283287ced","slug":"crime-hindi-news-517","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के मुनीम पर फायर कर लूटे नब्बे हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके के मुनीम पर फायर कर लूटे नब्बे हजार
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसरा इलाके के चार शराब के ठेकों का पैसा वसूल कर जा रहे मुनीम को तमंचे की बट से घायल कर नब्बे हजार से अधिक की रकम लूट ली गई। रकम छीनने के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे सुल्तानपुर की ओर निकल गए। घायल मुनीम की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि दो बाइक पर सवार चार लोगों घटना को अंजाम दिया।
विकास खंड मंगरौरा निवासी अखिलेश सिंह का इलाके के अमुवाही, सरसीडीह में देसी शराब का ठेका तथा सैफाबाद में अंग्रेजी व देसी शराब का तथा लबेदा गांव में देसी शराब का ठेका है। सुबह नौ बजे मुनीम मेवालाल उर्फ पुन्नू सरोज निवासी मंगरौरा अपनी बाइक पर जगत बहादुर वर्मा निवासी पहलमापुर के साथ चार ठेकों का पैसा वसूल कर वह लबेदा के ठेके पर जा रहा था। इस बीच जब उसकी बाइक गौरा गांव के पास सुनसान जगह पर पहुंची तो दो बाइक पर सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे से प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हवाई फायरिंग कर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और सुल्तानपुर की ओर निकल गए। अचानक हुई इस घटना से दोनों लोग परेशान हो उठे। ग्रामीणों की मदद से मुनीम व उसका साथी देवसरा थाने पर पहुंचे। इस बीच सूचना पाकर मालिक अखिलेश सिंह भी देवसरा थाने आ गए। जहां घायल की तहरीर पर चार के विरूद्ध लूट व जानलेवा हमले के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। लूट की सूचना पर सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर, प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय व एसओ देवसरा अखिलेश राय ने इलाके में लुटेरों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।