{"_id":"3935889e7dc045478df72147de27658e","slug":"crime-hindi-news-480","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी बैट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी बैट्री
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के जोगापुर स्थित मोबाइल टॉवर के चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश 26 बैट्री लूट ले गए। शिकायत लेकर पहुंचे चौकीदार को ही कोतवाल ने बैठा लिया। इसे लेकर देर शाम तक टॉवर के कर्मचारी परेशान रहे।
कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला हरिओम यादव जोगापुर स्थित एक कंपनी के मोबाइल टॉवर पर चौकीदार है। शुक्रवार रात बदमाश परिसर में घुस आए। बदमाशों ने हरिओम को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश टावर की 26 बैट्री खोलकर मैजिक से उठा ले गए।
साथियों के भागने के बाद भी दो बदमाश चौकीदार के पास ही बैठे रहे। दोनों बदमाश भागने के पहले उसका मोबाइल छीन लिया और उसे गेट के पास फेंक दिया। किसी तरह मोबाइल खोजने के बाद चौकीदार ने घटना की सूचना इंचार्ज टेक्नीशियन को दी। शनिवार सुबह चौकीदार के साथ अन्य कर्मचारी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पूछताछ के बाद कोतवाल ने चौकीदार को कोतवाली में बैठा लिया। कहा कि घटना संदिग्ध लग रही है, जांच के बाद कार्रवाई होगी। इसके चलते देर शाम तक कोतवाली में टॉवर कंपनी के लोग डटे रहे। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। घटना रात में हुई और सूचना सुबह कोतवाली में दी गई। मामले की छानबीन की जा रही है।