फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

हत्या का तीसरा आरोपी अब भी पकड़ से बाहर

Tue, 23 Dec 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
 औराइन गांव में नशेबाजी के दौरान पत्नी पर कमेंट के बाद दोस्त को गोली से उड़ाने का तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस घटना में नामजद दोनों आरोपियों से अब भी पूछताछ कर सच्चाई खंगालने के प्रयास में लगी है। इस दौरान फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें कई स्थानों पर खाक छानकर लौट आई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के औराइन गांव निवासी वीरबहादुर सरोज (22) की दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में नामजद तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को दबोच लिया जबकि एक अब भी फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी अब भी कुछ छुपा रहे हैं। सच बताने में टालमटोल कर रहे हैं। इससे घटना के खुलासे में दिक्कत आ रही है। इन दोस्तों से जब भी पुलिस बात करती है तो यह लोग अलग कहानी शुरू कर देते हैं। पुलिस गुत्थी सुलझाने को तीसरे आरोपी तक पहुंचने का तेजी से प्रयास कर रही है। इस बाबत पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद खाली लौट आईं। मामले की जांच कर रहे सीओ पट्टी सुकराम पाल सिंह तोमर ने बताया कि युवक की हत्या उसी स्थल पर हुई है जहां उसका शव मिला था। हत्या किसने की यह साथ रहे तीनों लोग जानते हैं लेकिन एक दूसरे पर आरोप मढ़ कर खुद बचने का प्रयास कर पुलिस को उलझा रहे हैं। तीसरा आरोपी हाथ आते ही सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस टीमें दबिश में लगी हैं। इधर मृतक वीरबहादुर के घर पर अब भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed