फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

पुलिस की मौजूदगी में बमबाजी, फायरिंग

Thu, 05 Mar 2015 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Mar 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
crime
अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर में भूमि विवाद का निराकरण कराने गए दरोगा और सिपाही की मौजूदगी में मारपीट के दौरान बमबाजी और फायरिंग हुई। मारपीट और पथराव में महिला समेत दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भवानीपुर रघईपुर निवासी मोहम्मद इसलाम और उमर हुसैन के बीच जमीन को लेकर काफी अरसे से विवाद चला आ रहा है। समग्र गांव होने के नाते दोनों को लोहिया आवास भी मिला है। गुरुवार सुबह जिस जमीन पर आवास बनवाने के लिए उमर नींव की खोदाई करा रहा था उसे इसलाम ने खुद के पट्टे की बताते हुए विरोध किया। इसे लेकर इसलाम थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिसकर्मियों से की।
विज्ञापन


विवाद को हल कराने  हल्का दरोगा निसार, सिपाही शत्रुघ्न सिंह व प्रमोद राय होमगार्डों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने के साथ मारपीट होने लगी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को रोकने की कोशिश की तो घरों के भीतर से फायरिंग होने लगी। सिपाहियों की बाइक पर पत्थर गिरे तो वे जान बचाकर भागकर दूर खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फायरिंग के दौरान बमबाजी भी हुई। शोर शराबे के साथ फायरिंग सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मारपीट कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूर खड़े पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को दबोच लिया। हालांकि मारपीट व पथराव से इसलाम, धर्मेंद्र, छबीला, सुग्गूलाल व दूसरे पक्ष से उमर हुसैन, जाहिद, साहिल, बड़का को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से इसलाम, अकरम, नाजिम, उमर हुसैन, जाहिद हुसैन, ननकऊ व मजीद को हिरासत में ले लिया। एसओ अंतू लल्लन यादव ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। बमबाजी और फायरिंग की बात गलत है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर रघईपुर में गुरुवार को हुई घटना के दौरान बमबाजी, फायरिंग व मारपीट को देखने वाले पड़ोसी सहम गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपा खोते हुए बवाल किया। इससे लोग दहशत में आ गए। पुलिस गांव में बराबर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed