फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

युवक को तमंचे के बट से मारकर किया घायल

Fri, 27 Feb 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
राजनीतिक विवाद में कारखाने से घर लौट रहे युवक को उसके विपक्षियों ने घेर लिया और मारपीट के साथ ही रस्सी से उसका गला कसने का प्रयास किया। बचाने दौड़े उसके साथी पर तमंचे के बट से हमला कर दिया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घर की महिलाओं ने युवक का बचाव किया तो उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी मो.इमरान गांव से थोड़ी दूर पर ग्रिल का कारखाना चलाता है। उसके साथ दुकान पर काम करने वाला गांव का ही तारिक भी मौजूद था। दोनों ने देर शाम दुकान बंद की और घर पहुंच गए। राजनीतिक विवाद के चलते उसके परिवार में ही रंजिश चल रही है। गांव में विपक्षियों ने दुकान पर काम करने वाले तारिक को घेर लिया और उसे मारने पीटने के साथ ही गले में रस्सी डालकर कसने लगे। शोर शराबे पर इमरान उसे बचाने दौड़ा। उसे आता देख विपक्षियों ने उस पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


इससे उसका सिर फूट गया। उसे बचाने के लिए उसके घर के लोग दौड़े तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी गई। मारपीट की जानकारी घर की महिलाओं को हुई तो वह पहुंच गई। उधर कंट्रोल रूम को भी गोली चलने की जानकारी दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के कारण सीओ कबींद्रनारायण मिश्र व कोतवाल आरके सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीचसी में लाकर भर्ती कराया गया। कोतवाल आरके सिंह चंदेल का कहना है कि गोली नहीं चली थी। पुराना राजनीतिक विवाद चल रहा है। उसी को लेकर मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed