फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

शराब माफियाओं पर जल्द चलेगा डंडा

Fri, 20 Feb 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस का डंडा जल्द ही चलेगा। एसपी ने आबकारी विभाग से ऐसे लोगों की सूची तलब की है। जो अवैध शराब के कारोबार में शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कुंडली तैयार करने के बाद पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान छेड़ेंगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें जहरीली शराब से प्रदेश के कई जिलों में हुई मौतों का हवाला दिया गया है। इसके मद्देनजर एसपी ने विभाग से ऐसे लोगों की सूची तलब की है। जो अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हों। किन गांवों में कितने लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे थाना क्षेत्र जहां कई गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही हो। इस काले धंधे में संलिप्त लोगों के नाम पते के साथ ही मोबाइल नंबर भी मांगा गया है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि किस थाना क्षेत्र में कच्ची शराब अधिक बनने के साथ ही खपत हो रही है। सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग की रिपोर्ट का मिलान पुलिस की सूची से होगा। धंधे में शामिल लोगों की गुप्त रिपोर्ट इसके बाद तैयार होगी। ऐसे लोगों की कुंडली तैयार होने के बाद एक साथ छापेमारी की संभावना जताई जा रही है। पूर्व पुलिस अधीक्षक अनंतदेव के आदेश पर जनपद की पुलिस ने शराब के काले धंधे में शामिल लोगों की कुंडली बना रखी है। इसमें अंग्रेजी, देशी शराब के साथ ही कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के नाम पते शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में पुलिसिया कार्रवाई के चलते अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया था। मौजूदा समय में शराब कारोबार में संलिप्त लोगों ने फिर से अपना खेल शुरू कर दिया है। हाल ही में फतनपुर इलाके में मिली अंगेजी शराब इस बात का प्रमाण है। हालांकि केवल शराब बरामद कर लिया गया। वह इलाके में कैसे पहुंची। इसकी खोजबीन करना न तो पुलिस और न ही आबकारी विभाग ने बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed