{"_id":"5bcf5fcfbdec2269c10f8c73","slug":"crime-case-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से किया दुराचार, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से किया दुराचार, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime against women
घर में अकेली युवती से गांव के एक युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसके घर से निकलने के समय युवती ने शोर मचा दिया। इस पर मौके पर जुटे लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती सोमवार रात घर में अकेली थी। रात में करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने उससे दुराचार किया। विरोध पर मारपीट भी की। उसके जाते समय युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। घर का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 आरोपी को कोतवाली ले आई। सुबह युवती ने थाने में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच के बाद ही मुकदमा लिखा जाएगा।