फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   corruption in health department

गर्भवती नहीं पुरुषों के नाम पर हुए मालामाल

Sun, 21 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
corruption in health department
देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
संडवा चंद्रिका सीएचसी में लगी 102 एंबुलेंस पुरुषों का प्रसव करा रही है!। एंबुलेंस चालक फर्जी मरीजों का नाम अंकित कर मालामाल हो रहे हैं। शनिवार को अस्पताल के रजिस्टर से मिलान करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एंबुलेंस चालकों ने जिस पर्चे की संख्या अपने रजिस्टर में दर्ज की है, उनमें अधिकांश नाम पुरुषों के हैं, जबकि 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए है।
विज्ञापन


क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जांच कराने और प्रसव कराने के साथ ही उन्हें घर तक पहुंचाने के  लिए सीएचसी में दो 102 एंबुलेंस लगाई गई हैं। एक राउंड में 4400 रुपये का हिसाब तैयार करने के  साथ ही डीजल में खेल करने वाले चालकों ने फर्जी मरीजों को नाम लिखकर सूची तैयार कर ली। मगर अस्पताल सत्यापन के लिए पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। एंबुलेंस चालकों ने जनवरी माह में 230 मरीजों को सीएचसी लाने और पहुंचाने का रिकार्ड पेश किया है, जबकि अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक सिर्फ 35 मरीज आए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार फरवरी माह में 240 संख्या दिखाई गई है, जबकि 37 मरीज सीएचसी आए हैं। प्रभारी अधीक्षक डॉ. विकास दीप पटेल की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सत्यापन रिपोर्ट पर मुहर लगाने से इंकार कर दिया। सीएमओ यूके पांडेय ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed