फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   communal clash in pratapgarh

वीरपुर बाजार में भिड़े दो समुदाय, फायरिंग, बमबाजी

Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
communal clash in pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में मंगलवार शाम बच्चों के झगड़े ने सांप्रदायिक बवाल का रूप ले लिया। यहां दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। गालीगलौज, मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग, बमबाजी के साथ ही आगजनी भी की गई। इस दौरान उपद्रवियों ने चार घर फूंक दिए जिससे कई मवेशी जिंदा जल गए। खबर मिलने पर डीएम-एसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना में दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस फोर्स मौके पर डटी थी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है वीरपुर बाजार निवासी कुछ बच्चे करीब छह बजे करीब दो किमी दूर स्थित धनऊपुर गांव मेला देखने गए थे। इनमें दोनों समुदाय के बच्चे शामिल थे। वहां किसी बात को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। वहां से लौटकर बच्चे घर आए और इस बात की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पर दोनों पक्ष से लोग जुट गए और उनमें नोकझोंक होने लगी। कुछ बड़े बुजुर्गों ने बीचबचाव किया लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। कुछ देर बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष उग्र हो उठे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और वहां मारपीट होने लगी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। साथ ही एक के बाद एक कई बम भी फोड़े गए। जबरदस्त फायरिंग और बमों के धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। बवाल के दौरान आगजनी भी की गई। उपद्रवियों ने एक पक्ष के चार लोगों के घर फूंक दिए। इस दौरान उनमें मौजूद कई मवेशी जिंदा जल गए। सूचना पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उपद्रवियों के आगे उनकी एक नहीं चली। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई। उधर अराजक तत्वों ने बाजार स्थित आठ-नौ दुकानों में तोड़फोड़ भी की। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स लेकर डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी माधव प्रसाद वर्मा कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तब जाकर स्थिति नियंत्रित की जा सकी। खबर लिखे जाने तक पुलिस फोर्स के साथ अफसर मौके पर डटे थे। घायल लोगों को अस्पताल भेजवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed