फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commission to run on policemen for years

सालों से जमे पुलिसकर्मियों पर चलेगा आयोग का डंडा

Fri, 18 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Commission to run on policemen for years
यूपी पुलिस

विज्ञापन
जिले में कई सालों से तैनात पुलिसकर्मियों पर जल्द ही चुनाव आयोग का डंडा चलेगा। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही अब ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है जो कई सालों से जमे हुए हैं। उन्हें चिह्नित करने के साथ ही स्थानांतरण के लिए विकल्प वाले जनपदों के नाम भी मांगे जा रहे हैं।

जिले में कई साल से पुलिसकर्मी तैनात हैं। इंस्पेक्टर, दरोगा से लेकर सिपाही तक थानों व पुलिस चौकियों में ड्यूटी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही अफसरों ने अभी से ही कवायद शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की मंशा को देखते हुए शासन स्तर से पहले ही तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिले में तीन साल से जिले में तैनात इंस्पेक्टर व दरोगा की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


किन-किन थानों व सर्किल में वे तैनात रह चुके हैं। सिपाही भी कितने सालों से कौन-कौन से थाने या कोतवाली में तैनात रहे हैं। पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के बाद इंस्पेक्टर व दरोगा से आवेदन पत्र भी भराया जा रहा है। यदि उनका स्थानांतरण गैरजनपद होता है तो उनकी मनपसंद जिले में पोस्टिंग हो सके। इसके लिए सालों से जमे पुलिसकर्मियों से पोस्टिंग वाला विकल्प भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 13 इंस्पेक्टर व 27 दरोगा तीन साल से अधिक समय से तैनात हैं। विधानसभा चुनाव की कवायद के पहले हुए स्थानांतरण में इंस्पेक्टर और दरोगा स्थानांतरित होकर आए थे। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारी अभी से ही स्तर पर कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं ताकि ऐन वक्त पर कोई समस्या न पैदा हो सके। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत शासन के निर्देशों का पालन हो रहा है। तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों की सूची बन रही है।


बदली जाएगी सर्किल
एक ही सर्किल में काफी दिनों से तैनात इंस्पेक्टर व दरोगा की सर्किल भी बदली जाएगी। चुनाव आयोग की मंशा को देखते हुए अभी से ही इंस्पेक्टर, दरोगा व पुलिसकर्मियों की सर्किल बदलने की भी तैयारी की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed