{"_id":"57b355864f1c1bd26e6eb855","slug":"collapce-house-in-haive-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ढहा कच्चा मकान, वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश से ढहा कच्चा मकान, वृद्धा की मौत
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
कंधई के करनपुर खूझी गांव में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। उधर बारिश में दर्जनों अन्य कच्चे मकान ढह गए।
कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी निवासी गुल्ला देवी (80) पुत्री श्रीपाल सोमवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थी। बरसात के दौरान अचानक उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। जिससे गुल्ला देवी मलबे के नीचे दब गई। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। जब तक लोग मलबा हटाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर तहसीलदार पट्टी व लेखपाल मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर नगर कोतवाली के महुआर निवासी बंशीलाल प्रजापति का कच्चा मकान बरसात के दौरान जमींदोज हो गया। इससे उसका परिवार बेघर हो गया। भंगवा निवासी मोहम्मद नफीस व मोहम्मद शफीक पुत्रगण अब्दुल हमीद का कच्चा मकान भी ढह गया। कोहड़ौर संवाददाता के मुताबिक सोमा गांव निवासी पुजारी यादव का मकान भी बरसात में गिर गया।