{"_id":"dff2c8058677df0159ec8f01a7b89f8f","slug":"clashed-with-truck-roadways-bus-stand-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। कोहरे के कारण सामने न दिखने से रोडवेज बस खड़े ट्रक से भिड़ गई। इससे बस में बैठी सवारियां घायल हो गईं। चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी कुंडा लाया गया, जहां से उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
रायबरेली डिपो की एक बस इलाहाबाद जा रही थी। सुबह का वक्त होने के कारण इसमें महज 12 सवारियां थीं। भारी कोहरे के कारण रास्ता सूझ नहीं रहा था। ड्राइवर गोवर्धन रास्ता न दिखने के कारण बस धीरे-धीरे चला रहा था। मानिकपुर के पास रास्ता दिखना बंद हो गया। इससे बस किनारे चली गई और एक खड़े ट्रक से टकरा गई। अचानक हुए हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। बाजार में रहने वाले लोग भी चौंक पड़े। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर समेत कई लोग बस में घायल पड़े थे। इस पर सभी घायलों को बस से उतारा गया और निजी साधनों से कुंडा सीएचसी भेजा।
अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें परिचालक प्रवीण श्रीवास्तव निवासी पांडेय का पुरवा कुंडा, रामदेव निवासी पूरे राना का पुरवा गुरुबख्शगंज, शहंशाह आलम निवासी बक्सीबाजार खुल्दाबाद, ड्राइवर गोवर्धन सिंह निवासी कटघर कुलमऊ रायबरेली व राजेश कुमार यादव सिंगरामऊ जौनपुर शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।