{"_id":"584c46694f1c1be35944ba19","slug":"clash-in-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में मारपीट, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों में मारपीट, भगदड़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के एमडीपीजी कालेज में छात्रों के दो गुटों के बीच टकराव के बाद मारपीट होने लगी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। कालेज के भीतर व बाहर छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए कक्षाओं में जाकर दुबक गए। जबकि ऐसी किसी भी घटना से कॉलेज प्रशासन इनकार कर रहा है।
नगर के एमडीजीपी कालेज में शनिवार दोपहर हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छात्रों के दो गुटों के बीच तकरार होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने बाहरी साथियों को कालेज के भीतर बुला लिया। वे कमर में असलहे खोसे हुए थे। उनकी मंशा समझते ही परिसर में मौजूद छात्र व छात्राएं सहम गए और भागकर कक्षाओं में जाकर दुबक गए। कालेज के छात्रों की बातों पर भरोसा करें तो उनके बीच मारपीट होने लगी। कालेज के सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची एक्शन मोबाइल हूटर बजाते हुए कालेज के भीतर प्रवेश की। पुलिस आती देख मारपीट करने वाले छात्र व बाहरी युवक भागने लगे।
वे भागकर दूसरी कक्षाओं से होते हुए बाहर निकल गए। पुलिसकर्मी काफी देर तक बवाली छात्रों व बाहरी लोगों की तलाश करती रही लेकिन वे मिले। इस बीच छात्राओं को लेने के लिए कालेज के गेट पर खड़े अभिभावकों ने बताया कि वे अपनी बेटियों को लेने के लिए खुद कालेज आते हैं। हर दिन कालेज में होने वाली घटनाओं से वे भयभीत रहतीं हैं। ऐसे में कालेज के भीतर व बाहर छात्र व छात्राएं असुरक्षित हैं। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य एएन तिवारी ने बताया कि कालेज के भीतर ऐसी कोई बात नही हुई थी। केवल किसी युवक के तमंचा लेकर कालेज के भीतर आने की खबर पर पुलिस आई थी। कालेज को लेकर कुछ लोग जबरन अफवाह फैलाते हैं।