फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clash in anupriya patel & Samajwadi party supporters

अनुप्रिया पटेल समर्थकों और सपाइयों में टकराव

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
clash in anupriya patel & Samajwadi party supporters
crime
रानीगंज थाने के पास रविवार दोपहर जुलूस के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थकों व सपाइयों के बीच वाहनों के पास को लेकर टकराव हो गया। आरोप है कि सपाइयों ने विश्वनाथगंज विधायक के साथ हाथापाई करने के साथ ही उनके करीबी को जमकर पीटा और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक ने समर्थकों के साथ वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर साढे़ पांच घंटे धरना दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी अपने वाहन में वहीं बैठी रहीं।  अपना दल नेताओं की तहरीर पर आठ नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने पर ही धरना खत्म हुआ। वहीं सपा की ओर से  शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख ने भी तहरीर दी है जिसमें मंत्री और विश्वनाथगंज विधायक पर अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

रानीगंज विधानसभा में रविवार को सियासी पारा गरम रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल समर्थकों के साथ रविवार दोपहर एक बजे के बाद रानीगंज इलाके में आभार यात्रा निकाल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed