फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clash for cash belha

कैश का शोर, एसबीआई में ग्राहकों ने फिर लगाया जोर

Tue, 10 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
clash for cash belha
pratapgarh

विज्ञापन
शाखा प्रबंधक की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने बैंक  के सामने जमकर नारेबाजी की। आठ दिनों बाद कैश आने पर परिचितों को बिना कतार के पेमेंट दिए जाने पर गुस्सा भड़क उठा। विरोध करने पर मैनेजर ने एक शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया तो आक्रोशित लोगों ने थाने का भी घेराव किया।

सांगीपुर एसबीआई में बीते आठ दिनों से कैश नहीं आ रहा था। कई दिनों से लोग पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगाकर परेशान थे। मंगलवार को बैंक में कैश आया तो पैसा निकालने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी आ गई कि बैंक  के सौ मीटर बाहर तक लोग कतार में खड़े हो गए। बताया जाता है कि इस बीच शाखा प्रबंधक समेत बैंक कर्मी परिचितों को बगैर कतार के भुगतान करने लगे।
विज्ञापन


यह देख एक प्राथमिक शिक्षक शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पहुंच गया। यह बात मैनेजर को नागवार लगी और पुलिस का बुलाकर शिक्षक को उसके हवाले कर दिया। बस इसी बात को लेकर महिलाओं समेत दर्जनों उपभोक्ता बैंके के सामने ही शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लग। काफी देर तक हंगामा करने के बाद भीड़ थाने पहुंच गई और शिक्षक को तुरंत छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का विरोध प्रदर्शन देखकर पुलिस सकते में आ गई। लोग शाखा प्रबंधक की मनमानी की शिकायत भी पुलिस से करने लगे। आखिरकर लोगों का भारी विरोध देखते हुए पुलिस को शिक्षक को छोड़ना पड़ा। लोगों का कहना है कि मैनेजर की मनमानी से बैंक का माहौल बिगड़ रहा है। इस पर लगाम नही लगी तो उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed