फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chit fund company's former manager kidnapped

चिटफंड कंपनी के पूर्व मैनेजर का अपहरण

Thu, 18 Dec 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company's former manager kidnapped
 कस्बा निवासी एक युवक का सरेशाम अपहरण कर लिया गया। एक बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उसे सरयूनगर घुमाने के बहाने ले गए तब से वह गायब है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के अत्तानगर निवासी महफूज आलम (35) पुत्र लाल मोहम्मद कुछ वर्ष पहले चिटफंड कंपनी में मैनेजर था। इसमें उसके साथ कुछ अन्य लोग भी काम कर रहे थे। उनमें पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम वह कबरियागंज की एक दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन


 इस दौरान उसके पास बाइक से दो युवक पहुंचे और सरयूनगर घुमाने के बहाने साथ ले गए। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजन उसे रात भर खोजते रहे। सुबह रिश्तेदारों से भी बात की गई। खोजबीन के दौरान परिजनों को उसे बाइक सवारों के साथ जाने की जानकारी हुई। दोपहर में उसके भाई महमूद आलम के पास भी एक अनजान नंबर से फोन आया। इसमें कहा गया कि उनका पैसा उन्हें दे दिया जाए नहीं तो वे उसे भी अपहृत कर लेंगे। देर शाम महफूज आलम की पत्नी शबाना खातून ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed