{"_id":"580117c74f1c1b1a5428e6c9","slug":"child-murdered-after-kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहड़ौर में अपह्रत मासूम की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहड़ौर में अपह्रत मासूम की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले अपह्रत मासूम बालिका का शव शुक्रवार को चमरौधा नदी के किनारे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका निवासी सुरेश कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी अंतिमा बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। अचानक उसकी चीख सुनकर घर के भीतर से बहन दौड़ पड़ी। वह बाहर आई लेकिन अंतिमा उसे कहीं नहीं दिखी। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने भी उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंतिमा के बाबा ने कोहड़ौर पुलिस को तहरीर दी।
शुक्रवार की शाम घर से तीन सौ मीटर दूर चमरौधा नदी के करीब मासूम बच्ची का शव मिला। चर्चा रही कि मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
चेती होती पुलिस तो बच जाती मासूम की जान
चंदौका की अंतिमा के अपहरण होने की शिकायत के बाद भी पुलिस गंभीर नही हुई। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। पुलिस बच्ची की तलाश करना तो दूर गांव में आना भी मुनासिब नहीं समझा। जिस स्थान पर शुक्रवार को बच्ची का शव मिला है। उस स्थान पर गुरुवार को कई बार परिवार के लोगों के अलावा गांव के लोग खोजे थे। लोग आशंका जता रहे हैं कि हत्या करने के बाद गुुरुवार की रात बच्ची का शव फेंका गया है।