फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   robber arrested

पेट्रोलपंप मालिक को गोली मारकर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
robber arrested
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जेठवारा थाना के जगदीशपुर में पेट्रोलपंप संचालक को गोली मारकर तीन लाख 84 हजार रुपये लूटने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से बिना नंबर की अपाची बाइक, मोबाइल, तमंचा, कारतूस और पैंसठ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी शगुन गौतम ने बताया कि रविवार की रात जेठवारा एसओ जगदीशपुर गांव की ओर गश्त करने के लिए निकले थे। इस दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी भी हमराहियों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी लक्ष्मीगंज की तरफ से गोकुल तिराहे की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायर करने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश मानधाता थाना के मिश्रपुर निवासी मोहम्मद ईसा पुत्र मंसूर है। उसने 8 अगस्त को पेट्रोलपंप मालिक विजय बहादुर गुप्ता पुत्र जगन्नाथ को गोली मारकर लूट की घटना का अंजाम दिया था। लूट की घटना में उसका साथी जुनैद और दो अन्य भी शामिल थे। लूटे गए 384250 रुपये में से कुल 96000 रुपये मोहम्मद ईसा को मिले थे। खर्च करने के बाद उसके पास 65000 रुपये बचे थे। पुलिस ने उसके पास से बगैर नंबर की अपाची बाइक, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। फरार होने वालों में जुनैद पुत्र शकील निवासी मदइपुर मानधाना और एक अज्ञात है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed