{"_id":"5a6f2dbf4f1c1b92268b7101","slug":"cars-rider-robbers-rob-truck-and-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने ट्रक और एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने ट्रक और एक लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कार सवार बदमाशों ने ट्रक, 1 लाख 8 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। चालक को सुनसान स्थान पर फेंककर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर जेठवारा व लालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। लालगंज पुलिस हमेशा की तरह इस घटना को भी संदिग्ध मान रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सलीम पुत्र लाल मोहम्मद का ट्रक जेठवारा के डांडी का निवासी सईद पुत्र जुमई चलाता है। रविवार को गोलाबाजार दोहरीघाट में प्याज उतारने के बाद वह घर लौट रहा था। हाईवे से होते हुए वह लालगंज कोतवाली के लोनी नदी के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही सेंट्रो कार ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक रुकते ही कार से तीन बदमाश उतरे। ट्रक पर चढ़कर बदमाशों ने चालक को तमंचा सटाकर नीचे उतार लिया। उसे जबरन कार में बैठा लिया।
एक बदमाश ट्रक लेकर चला गया। बदमाशों ने चालक के पास रहे 1 लाख आठ हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। रातभर इधर-उधर घूमाने के बाद बदमाशों ने बढनी-शमशेरगंज बाजार मार्ग पर चालक सईद की पिटाई करने के बाद कार से फेंक दिया। भोर में चालक सईद ने ग्रामीणों की मदद से घटना की जानकारी मालिक व पुलिस को दी। ट्रक लूटने की खबर पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए चालक से घटनाक्रम की जानकारी ली। लालगंज कोतवाल का कहना है कि ट्रक लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल चालक के मोबाइल की काल डिटेल मंगाई गई है।