फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   car hit retaired teacher, death

कार की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
car hit retaired teacher, death
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
 कार की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। कार छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बाइक चलाने के दौरान हेलमेट नहीं लगाया था। मानधाता थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी चंद्रपाल यादव (63) इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक थे। बुधवार की सुबह वह बाइक लेकर रामफल की इनारी की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन



खालिसपुर-छितपालगढ़ मार्ग पर सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चंद्रपाल यादव सिर के बल गिर पड़े। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। चंद्रपाल के मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। कार मानधाता क्षेत्र की ही बताई जा रही है। एसओ मानधाता ने बताया कि कार चिन्हित कर ली गई। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद कार में बाइक फंस गई। जिसे कार चालक काफी दूर तक घसीटते हुए भागा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों को करीब आता देख कार सवार लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देल्हूपुर। प्रयागराज के रामफल इनारी से छितपालगढ़ होते हुए मानधाता जाने वाले मार्ग पर बबूल की झाड़ियां दुर्घटना का सबब बन रहीं हैं। सड़क के दोनों ओर बबूल के पेड़ लगे हैं। उनकी टहनियां दूर दूर तक फैली हुईं हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है और आए दिन लोग हादसे का शिकार होते हैं। पहले भी एक पूर्व शिक्षक की हादसे में जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed