{"_id":"5a8b14e04f1c1b462c8b8ddc","slug":"cancel-marriage-at-not-getting-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक न मिलने पर तोड़ी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक न मिलने पर तोड़ी शादी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये न मिलने पर वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात लाने से इनकार कर दिया। इससे कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। एसपी आफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी अहमद अली ने अपनी बहन की शादी जेठवारा थाना के शमशेरगंज निवासी रफीक के साथ तय की थी। सोमवार को बारात आनी थी। आरोप है कि रविवार की रात दूल्हे के भाई सलीम ने फोन कर अहमद को शहर बुलाया। जहां बात चीत के दौरान उसने अपाची बाइक व 50 हजार रुपये दहेज की मांग की। असमर्थता जताने पर बारात लेकर आने से इनकार कर दिया। इससे अहमद की बहन की शादी नहीं हो सकी।
विज्ञापन