फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cabin Man threatens to blow up the shot

केबिन मैन को गोली से उड़ाने की धमकी

Tue, 31 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
नया माल गोदाम रोड स्थित रेलवे फाटक नहीं खोलने पर एक बोलेरो चालक ने केबिन मैन को गोली से उड़ाने की धमकी दी। रेलकर्मी ने सूचना एसएम को दी। इसी बीच राजकीय रेलवे पुलिस को आते देख आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


दोपहर में एक ट्रेन के आने का वक्त हो चुका था। केबिन मैन कमलेश गेट बंद कर रहा था। इसी बीच एक बोलेरो वाले ने गेट खोलने के लिए कहा। कमलेश ने मना कर दिया। इससे चालक तमतमा गया। इसने कहा पहचानते नहीं हो, गेट नहीं खोेलोगे तो गोली मार दूंगा। चालक की धमकी से कमलेश घबरा गया। इसने सूचना स्टेशन मास्टर और एसएस को दी। एसएम कार्यालय से सूचना मिलने पर जीआरपी के सिपाही गेट पर पहुंचे। सिपाहियों को आता देख आरोपी भाग गया। सिपाहियों ने कमलेश से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



बता दें कि इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस सड़क से महुआर, भंगवा, सहोदरपुर, कादीपुर गांव के लोगों को जाना लगा रहता है। रेलवे फाटक बंद होने से आये दिन जाम लगा रहता है। जाम में फंसे वाहन चालकों की केबिन मैन से आये दिन कहासुनी होती है। लोगों का कहना है कि अगर रेलवे इस क्रासिंग पर पुल बनवा दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed