फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals have burst fire very closely om businessman

बदमाशों ने करीब से झोंका था फायर, पीठ में फंसी मिली गोली

Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
criminals have burst fire very closely om businessman
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah

विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने व्यापारी को करीब से गोली मारी थी। पोस्टमार्टम के दौरान सीने में मारी गई बुलेट पीठ में फंसी में मिली। डॉक्टरों को गोली खोजने के लिए एक्सरे कराना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद व्यापारी का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। अनहोनी की अशंका में गांव में फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस के मौजूदगी में शनिवार दोपहर में शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान चीखपुकार मची रही।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी गांव निवासी रमजान (30) पुत्र इद्रीश ने रानीगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान खोल रखी थी। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर दो दिनों पहले खरीदी नई बाइक से शहर जा रहा था। बभनमई तिराहे के पास पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। रुकते ही बदमाश रमजान से उसकी नई बाइक छीनने लगे। वह विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान एक बदमाश ने उसके सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेने लगी तो परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देर रात एसपी शगुन गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाबुझाकर 48 घंटे का वक्त मांगा। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर हर हाल में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब कहीं जाकर परिजन माने। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह दस बजे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी चिकित्सकों को गोली नहीं मिली। इस पर एक्सरे कराया गया। तब जाकर बायीं तरफ पीठ में गोली फंसी दिखाई पड़ी। चिकित्सकों ने गोली निकालकर शव परिजनों को हैंडओवर कर दिया। रमजान की मौत से नाराज व्यापारी और उसके परिजन काफी आक्रोशित थे। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस शव के पीछे-पीछे लगी रही। अंतिम संस्कार होने के बाद ही पुलिस गांव से लौटी।
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर तीन पर मुकदमा
बदमाशों की गोली का शिकार बने व्यापारी रमजान के भाई सरवर पुत्र इद्रीश ने पुलिस को तहरीर देकर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने और बाइक लूट ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बदमाशों की तलाश में छापामारी की जा रही है। आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए हो रही तलाश
बीज व्यापारी रमजान की हत्या करने के बाद बदमाश भुपियामऊ की तरफ भागे थे। आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस अब सर्विलांस का सहारा ले रही है। रमजान के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। किन-किन लोगों से उसकी बात हुई, अंतिम बार किससे हुई, इसकी डिटेल खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों का मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है।


तीन बच्चों की परवरिश का संकट
बीज व्यापारी रमजान के घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पति का चेहरा देख पत्नी आयशा बानो बेहोश हो गई। बेटे-बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed