फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bsp president on blamed his wife

बसपा जिलाध्यक्ष पर पत्नी को घर से भगाने का आरोप

Thu, 05 Jul 2018 11:35 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
bsp president on blamed his wife
बसपा - फोटो : amar ujala
बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम पर पत्नी को घर से भगाने का आरोप लगा है। उनके ससुर ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत की है। ससुर ने उस पर दूसरी महिला से अनैतिक संबंध होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कुंडा तहसील के जैसांवा निवासी पृथ्वीपाल के मुताबिक, उन्होंने बेटी कुसुम देवी का विवाह मौजूदा बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के साथ 8 साल पहले किया था। शादी के बाद एक बेटी पैदा हुई। पृथ्वीपाल ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल स्तरीय नेताओं को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि एक साल से दामाद सुशील गौतम किसी महिला के साथ अनैतिक संबंध बना लिए हैं। जिसके चलते कुसुम को प्रताड़ित करने लगे। नौ माह पहले उसकी बेटी को प्रताड़ित कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन


अब वह मायके में रहने को विवश है। कई बार रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बराबर धमकी दे रहे कि कुसुम को अपने साथ नहीं रखेंगे। जो करना हो जाकर कर लो। यदि मामले का निस्तारण नहीं किया जाता तो वह कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। इस बाबत बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम का कहना है कि पत्नी से मनमुटाव की बात सही है, लेकिन अब उनका समझौता हो गया है। कुछ लोग जानबूझकर पारिवारिक मामले को तूल दे रहे हैं। जिनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। जबकि बसपा जिलाध्यक्ष के ससुर किसी भी समझौते से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed