{"_id":"5ac12ca44f1c1bd4618b4e7c","slug":"brick-kiln-worker-s-death-in-suspected-condition-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। परिजन पड़ोसी के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हत्या की खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी लालगंज भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले।
लालगंज कोतवाली के समापुर खीरी निवासी राकेश कुमार उपाध्याय (40) पुत्र संगमलाल ईंट भट्ठा मजदूर था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे उसके घर पर शोर शराबा होने लगा। गांव के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले परिवार के लोग उसे लेकर नजदीकी अस्पताल की ओर भागे। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का भाई लक्ष्मीकांत उपाध्याय आरोप लगाने लगा कि उसके भाई को पड़ोसी गांव चंदापुर के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल और सीओ ओपी दुबे मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालगंज कोतवाल ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। आरोपी बताए जा रहे लोगों से कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। हालांकि अभी घटना की छानबीन की जा रही है। जिन लोगों पर परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं। उनके घर दबिश दी गई लेकिन वे नहीं मिले।