फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   boy injured due to to fire

तमंचे संग पहुंचे ट्यूशन पढ़ने फायर होने से एक छात्र घायल

Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
boy injured due to to fire
kidnapping at gunpoint
जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगढ़ डेरवा में शुक्रवार को नौंवी कक्षा के दो छात्र कमर में तमंचा लगाकर ट्यूशन पढ़ने पहुंच गए। क्लासरूम से बाहर नल चलाते वक्त अचानक लोडेड तमंचा का ट्रिगर दब गया। इससे एक छात्र के पैर में गोली लग गई। फायर की आवाज पर जुटे ग्रामीणों और अध्यापक ने दोनों छात्रों के पास रहे दो तमंचे छीन लिए और पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक घायल छात्र अपने दोस्त के साथ वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ा और थाने ले गई।
विज्ञापन


जेठवारा के गोकुल सिंह का पुरवा सरायइंद्रावत गांव निवासी मोहन (16) (परिवर्तित नाम) सत्य नारायण स्मारक स्कूल रामगढ़ में कक्षा 9 का छात्र है। उसका पड़ोसी संजीत (15) (परिवर्तित नाम) भद्रेश्वर इंटर कालेज डेरवा में कक्षा 9 का छात्र है। दोनों रामगढ़ डेरवा में मोहम्मद आरिफ के यहां ट्यूशन पढ़ते हैं। शुक्रवार को दोनों ट्यूशन पढ़ने आए थे। पढ़ाई के दौरान दोनों पानी पीने के लिए कमरे के बाहर बाउंड्री के अंदर लगे नल पर पहुंचे। मोहन पानी पी रहा था और संजीत नल चला रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान कमर के नीचे खोसे संजीत के तमंचे से फायर हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फायर की आवाज सुनते ही ट्यूशन पढ़ा रहे आरिफ व आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक तमंचा मिला। तत्काल मामले की जानकारी जेठवारा थाने में दी गई, लेकिन पुलिस के आने के पहले ही दोनों भाग निकले। इसके बाद कई चिकित्सकों से इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन इलाज नहीं हुआ। इस पर दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा आ रहे थे। रास्ते में चौकी इंचार्ज डेरवा ने दोनों पकड़ लिया। दोनों का इलाज सीएचसी बाघराय में कराने के बाद उन्हें थाने में रोक लिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा व्याप्त है। सभी की जुबान पर यह चर्चा है कि आखिर इनके पास तमंचा कहां से आया। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed