{"_id":"5a11c3ef4f1c1b0d698bcbc2","slug":"bike-collides-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की गई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भतीजे के वरीक्षा के लिए जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। उधर ट्रक उसे कुचलते हुए चला गया। आसपास के लोगों ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी और उसका साथी तड़प रहा था। इस पर फोन से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव रोड से हटवाया और घायल को अस्पताल भेजा। उधर, मौके पर जुटी भीड़ ट्र्रक को कब्जे में लेने और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रोड पर बैठ गई। इस पर एसओ ने उन्हें आधे घंटे की मोहलत मांगते हुए समझाया। हालांकि नावाबगंज में ट्रक रोकवा भी लिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद मोहल्ला निवासी गुड्डू मिश्रा तीर्थ पुरोहित हैं। रविवार को उनके बेटे सौरभ का वरीक्षा कार्यक्रम था। इसके चलते करेंटी स्थित उनकी बहन के घर से उनका छोटा भाई संजय मिश्र (35) पुत्र भगवती प्रसाद मिश्र बहनोई संतलाल को लेकर घर जा रहा था। मानिकपुर कस्बे में मुंदीपुर मोहल्ले के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। संजय बाइक चला रहा था। इसके चलते वह ट्रक के नीचे आ गया। पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर उसका बहनोई संतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक जाने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उनकी तरफ भागे। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। देखते ही देखते चुनाव होने के कारण मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। यही नहीं लोग ट्रक को पकड़ने के लिए दबाव बनाने हुए सड़क पर बैठ गए। हालांकि मौके पर पहुंचे मानिकपुर एसओ ने शव को सड़क से हटवाया और घायल को अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही लोगों को समझाकर आधे घंटे की मोहलती ली। इस दौरान सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को उठाकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान लोगेां के भारी बवाल होने की आशंका पर नवाबगंज और कुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची।