{"_id":"5aea1c684f1c1b5f098b7ba0","slug":"bike-boloro-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराने के बाद यक्ष युधिष्ठिर गेट से टकराई बोलेरो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से टकराने के बाद यक्ष युधिष्ठिर गेट से टकराई बोलेरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अजगरा बाजार के करीब बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने बोलेरो से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो बाजार में यक्ष युधिष्ठिर प्रवेश द्वार से टकराकर पलट गई। घायल चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा डांडी निवासी गौरव उर्फ राजू गुप्ता (22) पुत्र उदयराज मंगलवार की रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से मोहनगंज बाजार आया था। आधी रात को वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। रानीगंज अजगरा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और बोलेरो उसे रौंदते हुए सौ मीटर दूर जाकर यक्ष युधिष्ठिर प्रवेश द्वार से टकराकर पलट गई।
हादसे में बोलेरो चालक भी घायल हो गया था। हालांकि वह किसी तरह बचकर भाग निकला। घटनास्थल पर ही बाइक सवार गौरव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो की टक्कर से स्वागत द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।