फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhopiamu domination over firing

वर्चस्व को लेकर भोपियामऊ में फायरिंग

Thu, 18 Dec 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bhopiamu domination over firing
 नगर कोतवाली के भोपियामऊ में वर्चस्व को लेकर कुछ लोगों ने चौराहे पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घर के बाहर कारतूस के खोखे भी मिले। हालांकि कोतवाली पुलिस फायरिंग को गलत बता रही है। भोपियामऊ चौराहे पर अशोक सिंह का मकान है। गुरुवार की रात सवा नौ बजे तीन बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे। वे अशोक के मकान का बंद दरवाजा पीटने लगे। अशोक के घरवालों ने शोर मचाया तो हमलावर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के दौड़ने पर बाइक सवार हमलावर भाग निकले। फायरिंग से चौराहे पर सनसनी फैल गई। पिकेट ड्यूटी से सिपाही भी नदारद थे। अशोक के घर की महिलाओं ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर  चौकी प्रभारी भोपियामऊ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने लगे। पुलिस को अशोक के घर के बाहर पिस्टल के पांच खोखे मिले। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि फायरिंग की बात सरासर गलत है। दिन में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझा दिया था। फायरिंग की बाबत कोई बताने को तैयार नही है। बरामद कारतूस के खोखे भी पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed